दोनों पीड़िताएं गर्भवती हुईं, एक आरोपी को 20 साल की सजा; दूसरे मामले में भी अदालत ने दोषी ठहराया
दिल्ली में नाबालिगों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में डीएनए जांच ने अभियोजन के दावे को मजबूत किया। दोनों मामलों में फॉरेंसिक जांच से यह पुष्टि हुई कि आरोपियों का संबंध गर्भधारण से था।
पहले मामले में अदालत ने अफजल अहमद को दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत गंभीर अपराधों का दोषी माना। आरोपी ने सहमति का बचाव लिया, लेकिन अदालत ने स्पष्ट किया कि नाबालिग की सहमति कानूनन बचाव नहीं है।
दूसरे मामले में 63 वर्षीय राधेश्याम ने नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। फॉरेंसिक जांच में भ्रूण का जैविक पिता आरोपी पाए जाने के बाद अदालत ने उसे दोषी ठहराया। पटियाला हाउस कोर्ट ने 20 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 1.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

एक टिप्पणी भेजें