एक महीने में जनता के काम निपटाने के निर्देश, अब डैशबोर्ड से होगी विभागों की निगरानी
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कामकाज की धीमी रफ्तार और लंबित प्रकरणों को लेकर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में पदोन्नति, सीधी भर्ती, अनुकंपा नियुक्ति, विभागीय जांच और पेंशन सहित आम जनता से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाने और समय-सीमा में प्रकरण निपटाने के निर्देश दिए। अनुकंपा नियुक्ति के 2,300 से अधिक मामले लंबित पाए गए, जिनके लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
सरकार अब ऐसा डैशबोर्ड तैयार कर रही है, जिसमें विभागवार लंबित मामलों की स्थिति दर्ज होगी। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, लाइसेंस और पंजीयन जैसी सेवाओं की प्रगति पर भी निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश में 68,437 कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा चुकी है। वहीं करीब 1.50 लाख पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अब अधिकारियों की जवाबदेही सीधे लंबित मामलों के आंकड़ों से तय होगी।

एक टिप्पणी भेजें