पन्ना की शाहनगर पंचायत में करोड़ों के कथित फर्जी भुगतान पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी जांच रिपोर्ट
पन्ना जिले की शाहनगर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के कथित फर्जी भुगतान का मामला अब हाईकोर्ट की निगरानी में पहुंच गया है। शिकायत में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि बड़ी संख्या में बिलों में एक जैसी लिखावट दिखाई दे रही है। सवाल उठ रहा है कि अलग-अलग भुगतान के दस्तावेज एक ही हाथ से तैयार हुए तो इसके पीछे कौन था?
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की पीठ ने की। अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए अब तक हुई जांच की स्थिति रिपोर्ट तलब की है।
मामला केवल बिलों की लिखावट तक सीमित नहीं है। करोड़ों रुपये के भुगतान में काम की वास्तविकता, दस्तावेजों की विश्वसनीयता और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ सकती है।
अब सरकार को अदालत के सामने बताना होगा कि जांच कहां तक पहुंची और कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हुई।

एक टिप्पणी भेजें