Top News
Loading...

तस्करी रोकने गए टीआई को ट्रक ने रौंदा

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत, अवैध शराब से भरे वाहन को रोकने के दौरान दर्दनाक घटना; तस्करी के नेटवर्क पर सवाल



देवास। अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई जानलेवा साबित हुई। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की संदिग्ध शराब से भरे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार तड़के नेमावर रोड, इंदौर-बैतूल मार्ग पर हुई।


जानकारी के अनुसार, हरदा की ओर से गुजरात जा रहे संदिग्ध वाहन को पकड़ने पुलिस टीमें जुटी थीं। इसी दौरान पुरी ने चालक को रोकने और नीचे उतरने को कहा। आरोप है कि चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान थाना प्रभारी नीचे गिर गए और वाहन का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


घटना ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और अवैध शराब परिवहन पर निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच की कसौटी पर सिर्फ चालक नहीं, बल्कि शराब की खेप और उसके पूरे नेटवर्क का खुलासा भी है।

Post a Comment

और नया पुराने