Top News
Loading...

वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी, शाह और नबीन संभालेंगे मोर्चा



विपक्ष के ‘वोट चोरी’ अभियान के जवाब में भाजपा आज सड़क पर उतरकर सियासी शक्ति प्रदर्शन करेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में पदयात्रा करेंगे, जबकि नितिन नबीन बिहार और पश्चिम बंगाल में मार्च निकालेंगे।


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विधानसभा चुनावों के नतीजों में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की बड़ी रैली हुई।


भाजपा इस अभियान के जरिए विपक्ष के आरोपों को चुनौती देने और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में है। भागलपुर में सुबह 11 बजे लाजपत पार्क से पदयात्रा प्रस्तावित है, जबकि कोलकाता में दोपहर 3 बजे कॉलेज स्ट्रीट से धर्मतल्ला तक मार्च निकलेगा।


अब असली परीक्षा नारों की नहीं, जनता के भरोसे की है।

Post a Comment

और नया पुराने