कहा—‘यूनिफॉर्म नहीं, हिंदू सिविल कोड’; विरोध जारी रखने का ऐलान
महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकार की पहल पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध करने की बात कही है। ओवैसी का आरोप है कि सरकार की प्रश्नावली में हिंदू अविभाजित परिवार से जुड़े प्रावधानों का उल्लेख नहीं है, जबकि मुस्लिम समुदाय से संबंधित कई मुद्दों पर सवाल पूछे गए हैं।
ओवैसी ने दावा किया कि इस प्रक्रिया के जरिए समान नागरिक संहिता के नाम पर हिंदू सिविल कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर कानून सभी नागरिकों के लिए समान है तो सवालों और प्रावधानों में भी समानता क्यों नहीं दिखाई दे रही।
उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी इस प्रस्ताव का विरोध करेगी। मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में नए विवाद को जन्म दे दिया है।

एक टिप्पणी भेजें