Top News
Loading...

विदेशी ठिकानों से 17 गैंगस्टर वापस

6 महीने में कार्रवाई, मान सरकार ने अपराध मुक्त पंजाब का संकल्प दोहराया



पंजाब सरकार ने अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करने का दावा किया है। सरकार के मुताबिक पिछले छह महीनों में विदेशों में छिपे 17 गैंगस्टरों को भारत वापस लाया गया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान सरकार का लक्ष्य पंजाब को अपराध मुक्त बनाना है।


चीमा ने आरोप लगाया कि कई गैंगस्टर अकाली-भाजपा सरकार के दौर में पले-बढ़े और कांग्रेस शासन के दौरान उन्हें फलने-फूलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि अब ऐसे अपराधियों को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जा रहा है।


सरकार का कहना है कि विदेश से वापस लाए गए आरोपियों के खिलाफ अदालत में ठोस सबूत पेश किए जाएंगे, ताकि उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिल सके। चीमा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किसी राजनीतिक दबाव के बिना जारी रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने