गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ देश की रणनीति को और मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में करेंगे। सम्मेलन में आतंकवाद की बदलती चुनौतियों, आतंकी नेटवर्क की फंडिंग, सीमा पार से होने वाली गतिविधियों और जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर मंथन होगा।
बैठक में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। बदलती तकनीक और इंटरनेट के माध्यम से आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों पर निगरानी भी चर्चा का अहम विषय रहने की संभावना है। सम्मेलन का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ जांच, सूचना साझा करने और कार्रवाई की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने को लेकर भी महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें