मानव तस्करी और साइबर ठगी के अड्डों पर अमेरिका ने शिकंजा और कस दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कंबोडिया और म्यांमार में सक्रिय ठगी नेटवर्क से जुड़े तीन लोगों और दो कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। कार्रवाई में कंबोडिया के झाओ हुई और उसकी कंपनियां शामिल हैं। उस पर अमेरिकी और यूरोपीय नागरिकों को निशाना बनाकर आभासी मुद्रा निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
म्यांमार के सशस्त्र संगठन डीकेबीए के प्रमुख जनरल सॉ श्वे वाह और कर्नल सॉ ए वन पर भी कार्रवाई हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ये लोग ठगी केंद्रों को सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध कराते रहे हैं, जहां मानव तस्करी के शिकार लोगों से जबरन काम कराया जाता है।
अमेरिकी सरकार के अनुसार 2025 में दक्षिण-पूर्व एशिया के इन साइबर ठगी नेटवर्क ने अमेरिकियों से अरबों डॉलर की रकम ठगी। मामला अब केवल ऑनलाइन अपराध नहीं, बल्कि मानव तस्करी और संगठित अपराध का बड़ा अंतरराष्ट्रीय जाल बन चुका है।

एक टिप्पणी भेजें