Top News
Loading...

एंथ्रोपिक ने मस्क के लिए खड़ी की बड़ी चुनौती

ओपनएआई से निकले सात सह-संस्थापकों ने बनाई कंपनी, अब आईपीओ ने बदल दी तस्वीर



ओपनएआई से अलग होकर बनी एंथ्रोपिक अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दुनिया में एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई समेत बड़े खिलाड़ियों के लिए सीधी चुनौती बन गई है। डारियो अमोडेई, उनकी बहन डेनिएला अमोडेई और ओपनएआई के पूर्व सहयोगियों ने 2021 में एंथ्रोपिक की नींव रखी थी। 


कंपनी के हालिया आईपीओ ने बाजार में तहलका मचा दिया। शेयर 83 डॉलर के निर्गम मूल्य पर जारी हुए और पहले कारोबारी दिन 97.17 डॉलर पर बंद हुए। शुरुआती कारोबार में कंपनी का मूल्यांकन दो लाख करोड़ डॉलर के पार तक पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक सातों संस्थापकों की कागजी संपत्ति करीब 23-23 अरब डॉलर तक पहुंची। 


सबसे दिलचस्प बात यह है कि एंथ्रोपिक के सात संस्थापक मिलकर कंपनी के 50.1 प्रतिशत मतदान अधिकार रखते हैं। यानी पैसा बाजार का, लेकिन नियंत्रण संस्थापकों के हाथ में।

Post a Comment

और नया पुराने