राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के अधिकारों और स्वतंत्रता संघर्ष के प्रमुख योद्धाओं में गिना जाता है।
उनकी जयंती को वर्ष 2021 से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम
में वीडियो माध्यम से शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। इस दौरान करीब 3 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। कार्यक्रमों में जनजातीय शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और विरासत संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें