विलय की अटकलों के बीच एनसीपी-शिवसेना नेताओं से मुलाकात पर नजर
पुणे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पुणे के दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच उनके दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है
। खासतौर पर एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शाह की वरिष्ठ नेताओं से होने वाली मुलाकातों पर राजनीतिक गलियारों की नजर है। राज्य में गठबंधन की राजनीति लगातार नए समीकरणों का संकेत दे रही है। ऐसे में शाह का दौरा केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित रहेगा या इसके दौरान कोई महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश सामने आएगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। एनसीपी और शिवसेना के विभिन्न नेताओं के साथ संभावित संवाद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि विलय को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें