Top News
Loading...

बच्चों को नशे के हवाले कौन कर रहा है?

12.9 साल में नशे की शुरुआत, 1.2 करोड़ बच्चे प्रभावित; घर ही बना पहला रास्ता

प्रणव बजाज : सम्पादकीय

देश में नशे का कारोबार सिर्फ युवाओं का भविष्य नहीं निगल रहा, अब बच्चों का बचपन भी इसकी चपेट में है। करीब 1.2 करोड़ बच्चों का नशे से जुड़ी समस्याओं से प्रभावित होना किसी सामान्य सर्वे का आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के सामने खड़ा गंभीर संकट है। सबसे भयावह तथ्य यह है कि नशे की शुरुआत की औसत उम्र महज 12.9 साल बताई गई है।



इससे बड़ा सवाल और क्या होगा कि करीब 40 प्रतिशत बच्चों को तंबाकू और शराब जैसी चीजें घर में ही मिल जाती हैं? जिस घर से बच्चे को संस्कार और सुरक्षा मिलनी चाहिए, वहीं अगर नशे का सामान उसकी पहुंच में है तो फिर दोष सिर्फ बच्चे पर क्यों?


सरकारें नशे के खिलाफ अभियान चलाती हैं, भाषण होते हैं, जागरूकता के दावे किए जाते हैं। लेकिन जमीन पर सवाल जस का तस है—बच्चों तक नशा पहुंच कौन रहा है और उसे रोक कौन रहा है?


बाजार में नशे की उपलब्धता, परिवारों की लापरवाही और बच्चों पर घटती निगरानी—इन तीनों ने मिलकर एक खतरनाक माहौल बना दिया है। स्कूलों के आसपास और बस्तियों में नशीले पदार्थों की पहुंच पर सख्ती क्यों नहीं दिखती?


बच्चे देश का भविष्य हैं, लेकिन अगर उनका बचपन ही नशे के हवाले कर दिया गया तो भविष्य किसका बचेगा?


अब समय चेतावनी देने का नहीं, जवाब मांगने का है। सरकार को नशे के कारोबार पर प्रहार करना होगा और परिवारों को भी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी। क्योंकि 12 साल की उम्र में नशे की शुरुआत सिर्फ एक बच्चे की जिंदगी नहीं बिगाड़ती, पूरे समाज के भविष्य पर सवाल खड़ा करती है।

Post a Comment

और नया पुराने