5,972 मामले, 1.11 करोड़ का जुर्माना; 1,859 एफआईआर दर्ज
पंजाब में धान कटाई के बाद पराली जलाने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। 15 नवंबर तक प्रदेश में पराली जलाने के 5,972 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने दोषियों पर 1.11 करोड़ रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया है, जबकि 1,859 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
जिलेवार आंकड़ों में फिरोजपुर 817 मामलों के साथ सबसे आगे है। तरनतारन में 700 और संगरूर में 689 मामले दर्ज हुए हैं। प्रशासन ने केवल किसानों पर कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू की है। 35 पर्यवेक्षी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
लगातार बढ़ती पराली की घटनाओं के बीच अब सवाल यही है कि जुर्माना और एफआईआर के बावजूद खेतों में आग कब पूरी तरह रुकेगी?

एक टिप्पणी भेजें