Top News
Loading...

शेनझेन में महाबैठक

19 नवंबर को पहली बार एक मंच पर होंगे शी, ट्रंप और पुतिन



चीन ने पुष्टि कर दी है कि 19 नवंबर को शेनझेन में दुनिया की तीन बड़ी परमाणु शक्तियों के नेता पहली बार एक साथ बैठक करेंगे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह मुलाकात एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान होगी।


बैठक को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। अमेरिका के अनुसार, ट्रंप परमाणु हथियारों में कटौती का मुद्दा उठा सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-रूस संबंध और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की संभावनाएं हैं।


2025 में दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप और शी की यह चौथी मुलाकात होगी। पहली बार तीनों नेताओं का एक साथ आना दुनिया की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि शेनझेन की बैठक से कौन-सा बड़ा फैसला निकलता है।

Post a Comment

और नया पुराने