Top News
Loading...

सोनवाय टोल पर ‘वसूली राज’!

आधे घंटे का जाम, अभद्रता के आरोप; नए ठेकेदार पर उठ रहे सवाल



इंदौर। इंदौर-खलघाट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोनवाय टोल नाका इन दिनों यातायात सुविधा के बजाय विवादों का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि यहां मनमानी वसूली, अभद्रता और लंबे जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। कई बार वाहनों की कतार आधे घंटे तक पहुंच जाती है।


पड़ताल के मुताबिक यह टोल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंदौर परियोजना कार्यालय के अधीन है। सितंबर 2026 में पुराने ठेके की अवधि खत्म होने के बाद नए सिरे से शुल्क वसूली का ठेका दिया गया।


ठेकेदार: आयुषअजय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड

प्रबंधक: अमर सिंह


स्थानीय किसानों का आरोप है कि दो किलोमीटर के दायरे में रहने वालों से भी पूरा शुल्क वसूला गया। विरोध में ग्रामीणों को चक्काजाम तक करना पड़ा। पत्थर बाजार से जुड़े वाहन चालकों ने टोलकर्मियों पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।


एक अक्टूबर से शुल्क बढ़ने के बाद विवाद और बढ़ गया। लंबी कतारों के बावजूद वाहनों को बिना शुल्क जाने देने के नियम के पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं।


अब सवाल सीधा है—टोल पर बढ़ती मनमानी के लिए जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई कब होगी?

Post a Comment

और नया पुराने