जिला कलेक्टर महोदय इंदौर *श्री शिवम वर्मा* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी *श्री अभिषेक तिवारी जी* के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय कमलेश सोलंकी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, विक्रय एवं सेवन के विरुद्ध *स्पेशल ड्राइव इंदौर* अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 05.11.2026 को इंदौर के जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति प्रियंका कदम(परि.),सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पवन टीकेकर,सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि शर्मा को सूचना के आधार पर यशवंतनगर तह. महू में एक खाली मकान से 125 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई ।
जिसमे विभिन्न ब्रांड की देशी ,विदेशी एवं बियर बरामद की गई।
उक्त मदिरा को आबकारी विभाग द्वारा विधिवत कब्जे में लिया गया एवं मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)क,34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*उक्त कार्रवाई* में आबकारी उप निरीक्षक जयेश वास्केल के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौड़,मुख्य आरक्षक हेमा आबकारी आरक्षक कमलेश निहोरे,विवेक कनाड़े ,अर्जुन धुर्वे की सक्रिय भागीदारी रही।

एक टिप्पणी भेजें