Top News
Loading...

एएसपी दीपक मिश्रा पर एक और गंभीर आरोप

जबलपुर में भी शिकायत का रिकॉर्ड, पीड़िता का साथ देने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकाने का दावा



सिवनी के निलंबित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा की कार्यप्रणाली को लेकर एक और विवाद सामने आया है। अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र उर्फ गुड्डू ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजकर एएसपी पर पद के दुरुपयोग, प्रताड़ना और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।


शिकायत के मुताबिक, ठाकुर ने एएसपी के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला खुशनुमा नूर को कानूनी मदद दी थी। आरोप है कि इसके बाद उनके प्रति खुन्नस रखी गई और शिकायत से पीछे हटने का दबाव बनाया गया। ठाकुर ने पुलिस भेजकर परेशान करने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया है।


मामला ऐसे समय सामने आया है, जब होटल प्रकरण में दीपक मिश्रा समेत पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। वसूली और धमकी के आरोपों की जांच जारी है। इन नए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के निष्कर्ष के बाद ही होगी।

Post a Comment

और नया पुराने