Top News
Loading...

15 करोड़ के लेनदेन में वकील हिमांशु गिरफ्तार

महादेव सट्टा मामले में पूछताछ के बाद कार्रवाई, दुबई में कई मुलाकातों और कथित आर्थिक लेनदेन की जांच



महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में हिमांशु का नाम सामने आने के बाद ईडी ने कार्रवाई की। आरोप है कि सौरभ ने अपने खिलाफ चल रहे मामले को रफा-दफा कराने के लिए हिमांशु को 15 करोड़ रुपये दिए थे।


जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सौरभ चंद्राकर को 13 नवंबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। 19 नवंबर तक चली पूछताछ में कथित तौर पर हिमांशु के साथ करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़ी जानकारी सामने आई। इसके बाद जांच एजेंसी ने हिमांशु को गिरफ्तार किया।


जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हिमांशु ने दुबई में सौरभ से कई बार मुलाकात की थी। अब ईडी इन मुलाकातों, कथित 15 करोड़ रुपये के लेनदेन और पूरे मामले में हिमांशु की भूमिका की जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने