Top News
Loading...

नीतीश सेतु पर सियासत

बिहार में पहली बार जीवित नेता के नाम पर बड़ा पुल, 4988 करोड़ की परियोजना को मिला ‘नीतीश सेतु’ नाम



पटना। बिहार सरकार ने कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने का फैसला किया है। इसे बिहार में किसी जीवित नेता के नाम पर इतने बड़े पुल का पहला नामकरण बताया जा रहा है। 


करीब 4,988 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है, जिसमें गंगा पर बना मुख्य पुल 9.76 किलोमीटर लंबा है। पुल शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा तथा उत्तर बिहार जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। 


दिलचस्प यह है कि इस परियोजना की नींव अगस्त 2015 में मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार ने रखी थी। अब उसी परियोजना को उनके नाम से पहचान मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने