Top News
Loading...

600 करोड़ की जमीन, 57 रसूखदार और अवैध कॉलोनी का पेच

पूर्व मुख्य सचिव मोहंती का भी 22 हजार वर्गफीट प्लॉट; आईएएस कोर्ट ने रजिस्ट्री रोक हटाई, कॉलोनी की वैधता पर फैसला बाकी



इंदौर के बिचौलीहप्सी तहसील के बड़ियाकीमा में करीब 600 करोड़ रुपए मूल्य के 57 बड़े प्लॉटों का मामला फिर सुर्खियों में है। सर्वे नंबर 62, 63, 73, 77, 78, 79, 80 से 86, 88, 90, 91 से 94, 96 और 101 की जमीन पर 15 हजार से 30 हजार वर्गफीट तक के प्लॉट काटे गए। जमीन का बाजार भाव करीब चार हजार रुपए वर्गफीट बताया गया है।


इस कॉलोनी को तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने 26 अगस्त 2022 को अवैध घोषित किया था। इसके बाद खरीदी-बिक्री, रजिस्ट्री, नामांतरण और बटांकन पर रोक दर्ज की गई।


कॉलोनी सुरेंद्र संघवी द्वारा विकसित की गई बताई गई है। प्लॉट लेने वालों में कमलनाथ सरकार के समय मुख्य सचिव रहे सुधिरंजन मोहंती की पत्नी पुषमीन मोहंती का करीब 22 हजार वर्गफीट का प्लॉट भी शामिल है। सर्वे नंबर 82/2/2/2 स्थित इस प्लॉट की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई गई है।


प्लॉटधारकों में योगेश कुमार अग्रवाल, सोनल पति अतुल कोठारी, तुकाराम इसरानी, संदीप कुकरेजा, विनोद बेनयानी, अजिंदर गौर पति गुरुचरण, पीताम्बर आहूजा, माधुरीशरण अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, गोविंद नारेरिया, नेहा नारेरिया, विक्की खत्री, जिया खत्री, चंद्रलाल बगानी, धर्मपाल लोकवानी, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार गुम्बर, मोहनलाल बेनयानी, मूलचंद बेनयानी और सीमा बावेजा शामिल हैं।


इसके अलावा निवेदिता पति डॉ. अनिल दशोरे, अनिल दशोरे, वनिता आहूजा, सुरजीत कौर, देवेंद्र अरोरा, यशोवर्धन बिदासरिया, चंद्रकुमार माखीजा, तुषार भंडारी, पूर्वी पिता दीपेश खंडेलवाल, मंदीप कुकरेजा, प्रीति साधवानी पति हरीश, संजय अग्रवाल, जय आहूजा, अन्नू सचदेवा, रघुनंदन अग्रवाल, किरणकांता देवड़ा, घनश्याम साधवानी, सुमित साधवानी, किरण मुरारका, सुशील कुमार, शैलेंद्र सिंघल, आशा बडेरा और मेहर पति जय आहूजा के नाम भी सूची में हैं।


नवन तिवारी, संदीप कुकरेजा, डॉ. जसबीर सिंह कठपाल, हरदीप कौर भाटिया, मोहम्मद इमरान, मधु चौधरी, वनिता पति सीके खेतान, रेणु अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, चितरंजन खेतान, महाबीर एहलावत, नीलेश अग्रवाल, उमा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, आनंद केडिया, गीता जेठमलानी, अनिल जेठमलानी, श्वेता केडिया पति प्रसन्न केडिया, रुचिर जोधानी, प्रसन्न कुमार केडिया और नित्यानंद ओछा के नाम भी सामने आए हैं।


मामले में अपर आयुक्त राजस्व आईएएस तरुण भटनागर की अदालत में अपील हुई। अदालत ने कलेक्टर का 2022 का आदेश रद्द करते हुए रजिस्ट्री पर रोक को कानूनसम्मत नहीं माना और अपील स्वीकार कर ली। हालांकि यह फैसला कॉलोनी को वैध घोषित नहीं करता। अवैध कॉलोनी का मूल मामला कलेक्टर के समक्ष अभी खुला है और संबंधित पक्षों को सुनकर आगे कार्रवाई की जा सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने