उपशीर्षक: तीन बार टेंडर फेल, चौथी बार दो एजेंसियां मैदान में; 100 फीट की सुरंग में दिखेगी रंगीन मछलियों की दुनिया
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अब पर्यटकों को पानी के भीतर से गुजरकर मछलियों को देखने का मौका मिल सकता है। करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम योजना करीब दो साल से टेंडर प्रक्रिया में अटकी है। नगर निगम तीन बार टेंडर जारी कर चुका है, लेकिन उपयुक्त एजेंसी नहीं मिलने से काम आगे नहीं बढ़ सका।
अब चौथी बार जारी टेंडर में मुंबई की दो एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। फिलहाल तकनीकी निविदा की जांच चल रही है। इसके बाद वित्तीय निविदा खोली जाएगी।
प्रस्तावित 100 फीट लंबी सुरंग में दर्शक चारों ओर तैरती समुद्री, नदी और तालाब की मछलियों को करीब से देख सकेंगे। टच पूल और दीवार पर बने एक्वेरियम भी आकर्षण का हिस्सा होंगे। बच्चों और परिवारों के लिए यह चिड़ियाघर का नया आकर्षण बनने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें