Top News
Loading...

10 करोड़ की लोन ठगी, ईओडब्ल्यू की चार्जशीट

उपशीर्षक: फर्जी बैंक चैट दिखाकर सेटलमेंट कराने का दावा; मोहित गोगिया पर धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप



बैंक लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपए की कथित ठगी के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने मुख्य आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ भोपाल की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। मामला गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी से जुड़ा है।


आरोप है कि गोगिया ने बैंक का भारी कर्ज कम राशि में सेटल कराने का भरोसा दिलाया और इसके लिए फर्जी चैट दिखाकर दावा किया कि उसकी भारतीय स्टेट बैंक की जीएम कुंदन ज्योति से बातचीत चल रही है। जांच के दौरान बैंक प्रबंधन ने ऐसी किसी बातचीत से इनकार किया।


किशन मोदी की शिकायत पर अगस्त 2025 में मोहित गोगिया, उसकी पत्नी श्वेता गोगिया और एमजी लीजिंग एंड फाइनेंस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी, कूटरचना और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं में कार्रवाई की है।

Post a Comment

और नया पुराने