Top News
Loading...

बांग्लादेश में आगजनी, 200 हिंदू घरों का दावा खारिज

नरैल में आवामी लीग नेताओं के घर निशाने पर, पुलिस बोली—सांप्रदायिक हमले की बात गलत



बांग्लादेश के नरैल जिले में राजनीतिक हिंसा फिर भड़क उठी। कालिया उपजिला के बेंदर चार गांव में आवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े करीब 20 से 30 घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। कई दुकानों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। यह हिंसा दो बीएनपी नेताओं की हत्या के बाद बदले की कार्रवाई के तौर पर सामने आई।


सोशल मीडिया पर 200 हिंदू परिवारों के घर जलाने का दावा तेजी से फैल रहा है। हालांकि नरैल पुलिस और स्थानीय हिंदू प्रतिनिधियों ने इस दावे को गलत बताया है। पुलिस के मुताबिक प्रभावित इलाके में हिंदू बस्तियों को निशाना बनाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। 


हालांकि आवामी लीग से जुड़े हिंदू नेता कृष्णपद घोष के घर पर हमले की बात सामने आई है। मामले ने बांग्लादेश में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक दावों दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने