Top News
Loading...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग का बचाव, सुप्रीम कोर्ट में जवाब

विशेष गहन पुनरीक्षण को कानूनसम्मत बताया, सभी तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से फैसले लेने का दावा



नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा है। आयोग ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया कानून के तहत शुरू की गई और इससे संबंधित तीनों आदेश मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित आयोग के तीनों सदस्यों की सर्वसम्मति से जारी किए गए।


आयोग ने 248 पृष्ठों के जवाब में मतदाता पंजीकरण के प्रपत्र-6 में बदलाव के आरोपों को खारिज किया। उसका कहना है कि निर्धारित प्रपत्र में कोई संशोधन नहीं किया गया। पुनरीक्षण के दौरान जो घोषणा-पत्र जोड़ा गया, वह अलग दस्तावेज है। हालांकि, आयोग ने स्वीकार किया कि इसे ऑनलाइन प्रपत्र के साथ प्रदर्शित करने से बदलाव का भ्रम पैदा हो सकता था।


आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं को निराधार बताते हुए खारिज करने की मांग की। विवाद की पृष्ठभूमि में दो निर्वाचन आयुक्तों की कथित आपत्तियों से जुड़ी खबरें भी हैं।


मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ 27 अक्टूबर को मामले की सुनवाई के लिए निर्धारित थी। अब असली सवाल है कि मतदाता सूची की शुद्धता के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार कैसे सुरक्षित रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने