फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक बतानी होगी, सुरक्षा और परामर्श भी जरूरी
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर लगाम कसने की तैयारी है। उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश कोचिंग केंद्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप जारी किया है। प्रस्तावित नियमों में फीस की पारदर्शिता, विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श पर जोर दिया गया है।
प्रारूप के मुताबिक, कोचिंग संचालकों को 90 दिन में पंजीयन के लिए आवेदन करना होगा। पंजीयन तीन साल के लिए मान्य रहेगा। हर शाखा का अलग पंजीयन होगा और इसे दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।
कोचिंग संस्थानों को अपनी वेबसाइट पर फीस, शिक्षकों की योग्यता, कर्मचारियों के नाम, पाठ्यक्रम, सुविधाएं, प्रवेश छोड़ने और फीस वापसी की नीति सार्वजनिक करनी होगी। संस्थान का समय, शिकायत व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी देनी होगी।
प्रस्तावित व्यवस्था में सीसीटीवी और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा पर भी जोर है। हेल्पलाइन की जानकारी देना भी शामिल है।
अब सवाल है कि नियम लागू होने के बाद निगरानी कितनी सख्त होगी और उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई कैसे होगी?

एक टिप्पणी भेजें