Top News
Loading...

बिहार का मखाना ग्रीस तक, मोदी ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी में बोले प्रधानमंत्री, त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी में देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि बिहार का मखाना अब ग्रीस तक पहुंच रहा है। यह भारतीय उत्पादों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहुंच और स्थानीय उत्पादकों के लिए नए अवसरों का संकेत है।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इस यात्रा के 12 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए श्रोताओं को इसका सहयात्री और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने त्योहारी मौसम को देखते हुए लोगों से स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

Post a Comment

और नया पुराने