नवरात्रि आते ही गरबा और डांडिया नाइट्स की रौनक बढ़ जाती है। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक गहनों के बीच इस बार अगर आप कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो लहंगा-घाघरा के बजाय फ्यूजन आउटफिट बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न स्टाइल को शामिल किया जा सकता है, जिससे लुक आकर्षक भी लगे और डांस के दौरान आराम भी बना रहे।
क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट: ट्रेडिशनल मिरर वर्क या एम्ब्रॉयडरी वाली फ्लेयर्ड स्कर्ट को स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके साथ हल्का दुपट्टा लुक को गरबा के रंग में बनाए रखेगा।
धोती पैंट और शॉर्ट कुर्ती: अगर आप कुछ इंडो-वेस्टर्न पहनना चाहती हैं तो धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती अच्छा विकल्प है। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और जूतियों के साथ यह लुक और उभर सकता है।
साड़ी के साथ जैकेट: साड़ी को पारंपरिक तरीके से पहनने के बजाय उसके साथ कढ़ाई वाला शॉर्ट जैकेट या बेल्ट स्टाइल करके मॉडर्न लुक बनाया जा सकता है।
पलाजो और एम्ब्रॉयडर्ड टॉप: चौड़े पलाजो के साथ मिरर वर्क या कढ़ाई वाला टॉप गरबा नाइट के लिए स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प है।
फ्यूजन लुक चुनते समय कपड़े का वजन, फिटिंग और फुटवियर जरूर ध्यान में रखें, ताकि लंबे समय तक डांस करने में परेशानी न हो।

Post a Comment