AI की सुरक्षा को लेकर OpenAI के भीतर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी के सेफ्टी चीफ ने इस्तीफा देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव और संभावित खतरों पर गंभीर चिंता जताई। उनका कहना है कि AI का विकास अगर सुरक्षा उपायों से आगे निकल गया, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया जिस दिशा में बढ़ रही है, उसमें विनाशकारी जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस्तीफे के बाद AI की रफ्तार और सुरक्षा के बीच संतुलन को लेकर बहस तेज हो गई है। सवाल यह है कि तकनीक को आगे बढ़ाने की होड़ में क्या इंसानी सुरक्षा पीछे छूट रही है?
AI की दुनिया में हलचल! OpenAI के सेफ्टी चीफ ने दिया इस्तीफा
Boudhik Pratikar
0

Post a Comment