Top News

UP NEET UG काउंसलिंग राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी, 33,043 उम्मीदवार चॉइस फिलिंग के लिए पात्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में NEET UG 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने MBBS और BDS प्रवेश के लिए 21 सितंबर 2026 को राउंड-2 की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की। आधिकारिक पोर्टल पर मेरिट लिस्ट उपलब्ध है। 



इस राउंड में 33,043 उम्मीदवार चॉइस फिलिंग के लिए पात्र बताए गए हैं। उम्मीदवार 21 सितंबर दोपहर 2 बजे से 24 सितंबर सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर चॉइस लॉक कर सकते हैं। राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर को जारी किया जाना निर्धारित है। 


ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट


सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं। इसके बाद Notifications/Important Links सेक्शन में जाकर “UP State Merit List of NEET-UG 2026 MBBS/BDS Second Round” लिंक पर क्लिक करें। PDF खुलने के बाद उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर सकते हैं। मेरिट रैंक, NEET रोल नंबर, नाम और अन्य विवरण को ध्यान से जांचने के बाद PDF सुरक्षित रख लें। 


सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय में अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रिपोर्टिंग और प्रवेश की प्रक्रिया 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post