मुंबई। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल में अगले MD और CEO को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ होती दिख रही है। मौजूदा MD एवं CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। उनके उत्तराधिकारी के लिए बैंक ने 150 से ज्यादा आवेदनों में से उम्मीदवारों को छांटते हुए अंततः RBI के पास दो नाम भेजे हैं। इनमें अनूप बागची और HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा शामिल हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक RBI अनूप बागची की उम्मीदवारी पर विशेष रूप से विचार कर रहा है और इस संबंध में IRDAI तथा ICICI बैंक के CEO संदीप बख्शी से फीडबैक मांगा गया है। 55 वर्षीय बागची फिलहाल ICICI Prudential Life Insurance के MD एवं CEO हैं। इससे पहले वे ICICI Bank में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं और होलसेल बैंकिंग, ट्रांजैक्शन बैंकिंग, मार्केट्स समेत कई अहम कारोबार संभाल चुके हैं।
HDFC बैंक की तलाश 150 से अधिक आवेदनों से शुरू हुई थी। करीब 50 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया और 10 से कम बैंकरों का इंटरव्यू हुआ। अंतिम दौर में बागची और भरूचा प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आए।
भरूचा बैंक के अंदर से आने वाला विकल्प हैं, लेकिन उनकी लगातार बोर्ड सेवा की 15 साल की सीमा जून 2029 में पूरी होगी। बैंक ने उनके लिए करीब छह महीने की छूट का अनुरोध किया है। ऐसे में अब अंतिम फैसला RBI की मंजूरी पर निर्भर है।

Post a Comment