Top News
Loading...

विधायक के फार्म हाउस पर दुष्कर्म के आरोपों पर महिला आयोग सख्त, DGP से 7 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट



अमरोहा। अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों ने अब राष्ट्रीय महिला आयोग का ध्यान खींच लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर मामले में सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है। 


आयोग ने जांच को समयबद्ध और विस्तृत तरीके से कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई, घटना से जुड़े फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और आरोपियों के अलावा किसी सहयोगी अथवा अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच करने को कहा गया है। 


मामले में पुलिस की भूमिका भी जांच के घेरे में है। रिपोर्ट के मुताबिक फार्म हाउस में पुलिस और CRPF कर्मियों को कथित तौर पर गृह विभाग की जांच टीम बताकर ठहराने के आरोपों के बीच रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को निलंबित किया गया है। उनके संभावित संपर्क या भूमिका की भी जांच की जा रही है। 


पीड़िता के आरोपों के आधार पर पुलिस ने एक दरोगा, हेड कांस्टेबल और दो CRPF कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। 


अब महिला आयोग की समयसीमा के बाद पुलिस की कार्रवाई रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी—जांच केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित रहती है या फार्म हाउस से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post