कनाडा। ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने टम्बलर रिज स्कूल फायरिंग मामले को लेकर OpenAI और CEO सैम ऑल्टमैन के खिलाफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि हमले से पहले शूटर की ChatGPT गतिविधियों को कंपनी की सुरक्षा टीम ने चिन्हित किया था, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।
सरकार का कहना है कि ChatGPT पर हिंसा से जुड़े खतरनाक संवादों को लेकर आंतरिक स्तर पर चिंता सामने आई थी। याचिका में OpenAI पर लापरवाही और सुरक्षा उपायों में विफलता के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि ये अदालती आरोप हैं, अभी साबित तथ्य नहीं। OpenAI ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा है कि वह सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment