Top News

भारत को जातिवादी नहीं, राष्ट्रवादी बनाएंगे”, रथ यात्रा पर बाबा बागेश्वर का बड़ा ऐलान



नई दिल्ली। बाबा बागेश्वर के नाम से चर्चित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रस्तावित रथ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को जातिगत विभाजन से ऊपर उठाकर राष्ट्रवाद और सामाजिक एकता की ओर प्रेरित करना है। रथ यात्रा के दौरान हिंदू समाज में एकजुटता और देश के प्रति समर्पण का संदेश देने की बात कही गई है।


उन्होंने कहा कि भारत को जातिवाद की बजाय राष्ट्रवाद की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने की बात सामने आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post