मुंबई । बौद्धिक प्रतिकार
टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के लिए आज का दिन बेहद अहम है। 17 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य और कंपनी की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग पर चर्चा होगी। चंद्रशेखरन ने अगस्त में मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा चेयरमैन बनने की पेशकश नहीं करने की बात कही थी। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होना है
।
हालांकि अब तस्वीर बदलती दिख रही है। टाटा संस की नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी (NRC) चंद्रशेखरन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह कर सकती है। बोर्ड के कुछ सदस्य भी तीसरे कार्यकाल के पक्ष में बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर टाटा ट्रस्ट्स की ओर से फिलहाल उनके निर्णय का सम्मान करते हुए नए चेयरमैन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।
दूसरा बड़ा मुद्दा टाटा संस की लिस्टिंग है। रिजर्व बैंक ने टाटा संस की कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के रूप में पंजीकरण समाप्त करने की अर्जी खारिज कर दी है। इससे कंपनी के लिए शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का रास्ता फिर प्रमुख मुद्दा बन गया है।
ऐसे में आज की बैठक में नेतृत्व और लिस्टिंग—दोनों पर होने वाली चर्चा टाटा समूह के अगले दौर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

Post a Comment