Top News

ईरान युद्ध के बाद ट्रंप की बड़ी मिडिल ईस्ट योजना, जानिए क्या है प्लान




ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने युद्ध के बाद पूरे मध्य पूर्व के लिए एक बड़ी रणनीति तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों और सूत्रों के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक योजना अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसका उद्देश्य ईरान को क्षेत्रीय स्तर पर नियंत्रित करना और इजराइल के साथ अरब देशों के संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।


पहला बड़ा लक्ष्य ईरान को रोकना है। प्रस्तावित रणनीति में अमेरिका के सहयोगी मध्य पूर्वी देशों का एक क्षेत्रीय सुरक्षा गठबंधन बनाने और उसे अमेरिकी सुरक्षा गारंटी देने की बात सामने आई है। मकसद ईरान की सैन्य और क्षेत्रीय गतिविधियों का सामूहिक रूप से मुकाबला करना है।


गाजा भी योजना का अहम हिस्सा है। ट्रंप प्रशासन गाजा को लेकर अपनी पहले से घोषित योजना के अगले चरण को आगे बढ़ाने, इजराइल-सिरिया के बीच सुरक्षा समझौते की कोशिश और इजराइल-लेबनान सीमा से जुड़े समझौतों को लागू कराने पर जोर दे सकता है।


तीसरा और सबसे बड़ा कूटनीतिक लक्ष्य इजराइल-सऊदी अरब संबंधों को सामान्य बनाना बताया जा रहा है। इसे अब्राहम समझौते के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। अगर ऐसा समझौता होता है तो यह मध्य पूर्व की राजनीति और सुरक्षा समीकरण में बड़ा बदलाव ला सकता है।


हालांकि यह योजना अभी अंतिम रूप में तैयार नहीं हुई है। अक्टूबर में होने वाले इजराइली चुनाव और नवंबर में अमेरिकी मध्यावधि चुनाव भी इसकी समयसीमा और राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।


फिलहाल इसे ट्रंप प्रशासन की प्रस्तावित युद्धोत्तर रणनीति समझना चाहिए, न कि अंतिम नीति। आने वाले हफ्तों में इसका स्वरूप और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post