नई दिल्ली । भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के दौरे पर हैं। उनके दौरे को भारत की संतुलित सैन्य कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, रक्षा संबंधों और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत अमेरिका के साथ भी सैन्य अभ्यास में शामिल है। रूस के साथ बातचीत का प्रमुख फोकस सैन्य तकनीक, प्रशिक्षण और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने पर रहेगा। अधिकारियों के बीच बातचीत से द्विपक्षीय मिलिट्री डिप्लोमेसी को मजबूत करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
भारत लंबे समय से रूस और अमेरिका दोनों के साथ रक्षा सहयोग बनाए रखता आया है। ऐसे में सेना प्रमुख का रूस दौरा भारत की बहु-आयामी रक्षा नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Post a Comment