उज्जैन । बौद्धिक प्रतिकार
शुक्रवार तड़के उज्जैन का महाकाल मंदिर उस समय खास दृश्य का साक्षी बना, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नबीन के साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। दोनों ने नंदी हॉल से भस्म आरती के दर्शन किए।
भस्म आरती के दौरान नितिन नबीन काफी देर तक हाथ जोड़कर ध्यानमग्न नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आरती के दौरान श्रद्धालुओं के साथ तालियां बजाकर भी सहभागिता की। मंदिर की परंपरा के अनुरूप वे पारंपरिक परिधान में पहुंचे थे। आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन और जलाभिषेक भी किया।
दर्शन के बाद नबीन ने कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से देशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने देश की यश-कीर्ति बढ़ने की कामना भी की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा और उनके जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्य को आगे बढ़ाने की कामना व्यक्त की।
नितिन नबीन का यह उज्जैन दौरा मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान हुआ। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। भस्म आरती के बाद मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से नबीन और हेमंत खंडेलवाल का स्वागत-सत्कार किया गया।

Post a Comment