देश की उच्च न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है। केंद्र सरकार ने आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया है। ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद हुई हैं। नियुक्तियों से पटना, कलकत्ता, राजस्थान, बंबई, पंजाब-हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में नेतृत्व बदलेगा।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
न्यायमूर्ति वल्लुरी कामेश्वर राव — पटना हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति रविंद्र वी. घुगे — कलकत्ता हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल — राजस्थान हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी — बंबई हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा — पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति कृष्णा राव महापात्र — छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोग्जे — मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी — जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट।
इन नियुक्तियों में मध्य प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। गुजरात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोग्जे अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इससे पहले इन नियुक्तियों की सिफारिश की थी। अब केंद्र की अधिसूचना के बाद न्यायपालिका के इन महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

Post a Comment