भागलपुर। कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान सोमवार को भागलपुर के सुल्तानगंज क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। तरैटा/नारायणपुर बहियार में स्नान करने गए छह बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि बाढ़ और बारिश के कारण खेतों और आसपास के इलाकों में पानी काफी गहरा हो गया था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती रिपोर्टों में चार बच्चों के लापता होने की बात भी सामने आई थी, लेकिन छह मौतों की पुष्टि हुई है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

Post a Comment