नई दिल्ली। भारत और अमेरिका की सेनाओं का 22वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ जारी है। उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे इस अभ्यास में दोनों देशों के करीब 600-600 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
अभ्यास में पहाड़ी और अर्ध-पहाड़ी इलाकों में संयुक्त अभियान, ड्रोन और स्वायत्त प्रणालियों के इस्तेमाल, काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन तथा आधुनिक हथियार प्रणालियों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, साझा रणनीति और आपसी समझ को मजबूत करना है। अभ्यास 28 सितंबर तक चलेगा।

Post a Comment