Top News

नवरात्र कब से शुरू होंगे? 11 अक्टूबर से मां दुर्गा की आराधना, जानिए घटस्थापना से दशहरे तक पूरा शेड्यूल

 

इंदौर। शारदीय नवरात्रि 2026 में अक्टूबर महीने में शुरू होंगे। इस बार 11 अक्टूबर, रविवार को घटस्थापना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ होगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना के बाद 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात शुरू होकर 11 अक्टूबर रात तक रहेगी।



नवरात्रि का पूरा कार्यक्रम—


11 अक्टूबर, रविवार — प्रतिपदा: घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा।

12 अक्टूबर, सोमवार — द्वितीया: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना।

13 अक्टूबर, मंगलवार — तृतीया: मां चंद्रघंटा की पूजा।

14 अक्टूबर, बुधवार — चतुर्थी: मां कूष्मांडा की आराधना।

15 अक्टूबर, गुरुवार — पंचमी: मां स्कंदमाता की पूजा।

16 अक्टूबर, शुक्रवार — षष्ठी: मां कात्यायनी की आराधना।

17 अक्टूबर, शनिवार — सप्तमी: मां कालरात्रि की पूजा।

18 अक्टूबर, रविवार — अष्टमी: दुर्गाष्टमी और मां महागौरी की पूजा।

19 अक्टूबर, सोमवार — नवमी: महानवमी, कन्या पूजन और नवमी हवन की परंपरा।

20 अक्टूबर, मंगलवार — दशमी: विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन और दशहरा।


घटस्थापना का शुभ समय


दिल्ली के पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर को घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:31 बजे तक बताया गया है। स्थानीय सूर्योदय और पंचांग के अनुसार शहर-दर-शहर मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है।


नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की उपासना के लिए विशेष माने जाते हैं। इसके बाद दसवें दिन विजयादशमी पर भगवान राम की रावण पर विजय की स्मृति में दशहरा मनाया जाता है। 2026 में दशहरा 20 अक्टूबर को रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post