Top News

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास! CBG मिशन में देश में नंबर-1, केंद्र से मिले ₹50 करोड़

 

रायपुर। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर केंद्र सरकार ने SASCI 2026-27 योजना के तहत राज्य को ₹50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।



इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जिसे इस योजना के अंतर्गत यह विशेष प्रोत्साहन मिला है। राज्य सरकार का कहना है कि इस राशि का उपयोग CBG परियोजनाओं के विस्तार, कृषि अवशेषों और जैविक कचरे के बेहतर उपयोग तथा स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने में किया जाएगा।


CBG परियोजनाओं से किसानों को पराली और जैविक अवशेषों से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा, वहीं शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। इससे प्रदूषण कम करने, रोजगार सृजन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है।


राज्य सरकार ने इसे हरित विकास और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह मॉडल सफल रहता है तो अन्य राज्य भी इसे अपनाकर स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और कचरा प्रबंधन में नई मिसाल कायम कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post