Top News

दुनिया आपके तमाशे से गुमराह नहीं होगी’— यौम-ए-इस्तेहसाल पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

 ‘


नई दिल्ली।


पाकिस्तान द्वारा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ मनाए जाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक दुष्प्रचार करार दिया। भारत ने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न एवं अविभाज्य अंग हैं तथा उनसे जुड़े सभी संवैधानिक निर्णय पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला हैं।



विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करने और सीमा पार आतंकवाद पर ध्यान देने की सलाह दी। भारत ने कहा कि झूठे प्रचार और भ्रामक अभियानों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय गुमराह नहीं होगा।


गौरतलब है कि पाकिस्तान हर वर्ष 5 अगस्त को ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ मनाता है। यह 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के विरोध से जुड़ा है। भारत लगातार यह रुख दोहराता रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से जुड़े सभी निर्णय उसकी संप्रभुता और संविधान के दायरे में लिए गए हैं तथा इस मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की भूमिका स्वीकार्य नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post