Top News

तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से कथित ज्यादती, मौलवी गिरफ्तार



भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी में बीमारी ठीक करने के नाम पर 30 वर्षीय महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दरगाह से जुड़े मौलवी मोहम्मद इस्माइल वारिस शेख (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी के दौरान भायखला रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया।



महिला के अनुसार, वह वर्ष 2024 में बीमारी के इलाज के लिए मौलवी के संपर्क में आई थी। आरोप है कि बीमारी ठीक करने के नाम पर उसे तंत्र-मंत्र और कथित अघोरी रस्में कराई गईं। शिकायत में बाल खोलने, हाथ पकड़ने और नींबू काटने जैसी रस्मों का उल्लेख है। महिला ने आरोप लगाया कि इन रस्मों के दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और विरोध करने पर इसे इलाज का जरूरी हिस्सा बताया।


शिकायत के मुताबिक, महिला को कथित इलाज के लिए रात में दरगाह बुलाया जाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई और वीडियो कॉल के जरिए उसका चित्रीकरण भी किया गया। महिला का दावा है कि बाद में उसे कथित वीडियो वायरल होने की बात बताई गई, जिसके बाद वह डर गई और पुलिस से संपर्क किया।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच में कथित वीडियो, घटनाओं की परिस्थितियों और आरोपी द्वारा किए गए इलाज के दावों की पड़ताल की जा रही है।


मामले में लगाए गए आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटनाक्रम में वास्तव में क्या हुआ और आरोपी की भूमिका कितनी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post