इन्दौर। सृष्टि के प्रथम वस्त्र निर्माता, भगवान शंकर की जिव्हा से प्रकट "जिव्हेश्वर", जो मराठी भाषी साळी समाज के आराध्य देवता होने व उनका प्राकट्य दिवस 26 अगस्त को होने से समाजजनों द्वारा बडे ही उत्साह से सैकडों की संख्या में पालकी, कलश, शोभा यात्रा प्रात: 8 बजे शिवधाम मंदिर, परदेशीपुरा से प्रारंभ करते हुए श्रमिक क्षेत्र में नगर भ्रमण कराने के उपरांत जिव्हेश्वर मांगलिक भवन, बजरंग नगर, इन्दौर पर समापन किया गया। यात्रा मार्ग पर लगभग 25 स्वागत मंचों से श्रद्धादुओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं फलाहार वितरण करते हुए आयोजकों एवं पालकी का स्वागत किया, जिसमें देवताओं की विग्रह स्वरूप झांकियां, भजन मंडलियां, कलशधारी पिताम्बर परिधान में मातृशक्तियां एवं धवल वस्त्र में पुरूष वर्ग के साथ-साथ युवा वर्ग द्वारा पृथक से निर्धारित ड्रेस कोड में आनंदोत्सव के साथ नृत्य, ईश्वरीय आराधना, जयघोष एवं मातृ शक्ति द्वारा पारंपरिक नृत्य फूगडी एवं विशेष नृत्य कोडी, मराठी लावणी आदि का भी मनमोहक प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सामाजिक संगठन एवं समरसता पर बल देते हुए साळी समाज को मेहनतकश एवं निष्ठावान बताया तथा समाज की युवा पीढी को संस्कारित, धार्मिक, आध्यात्मिकता से जुडाव रखने एवं समाज में व्याप्त नशे जैसे विकृतियों को छोडने एवं मोबाईल जैसे संसाधनों का उपयोग भी उल्लेखनीय कार्य हेतु किये जाने का आव्हान किया।
समाज के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार देवकर एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील वक्ते, राजेश बोर्डे, अशोक अहिरे, मुकेश वक्ते एवं अन्य द्वारा बताया कि विगत 29 वर्षों से इन्दौर शहर में अत्यंत उत्साह एवं आनंद के साथ सभी समाजजनों द्वारा यह कार्यक्रम किया जाता है, जिसमें समाज में उल्लेखनीय मार्गदर्शन करने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय स्थान रखने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं प्रतिभा सम्पन्न युवाओं को अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानीत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद शकर लालवानी, उपस्थित रहे तथा मांगलिक भवन में सांसद निधि से निर्माण कराये गये कमरों का लोकार्पण करते हुए अपने उद्बोधन में समाज को सांगठनिक रूप से एकजुट रहने एवं आगे बढने की प्ररेणा दी गई। नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव द्वारा मांगलिक भवन हेतु नगर निगम से आर्थिक सहयोग दिलाने हेतु आश्वस्त किया। राष्ट्रसेविका माला ठाकुर द्वारा स्त्री शक्ति को देवी अहिल्या के पदचिन्हों को अंगीकार करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम संचालन गणेश वाढे एवं आभार प्रदर्शन राजेश बोर्डे द्वारा किया

Post a Comment