Top News

निफ्ट के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु, 18 परिसरों के छात्र होंगे शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के संयुक्त दीक्षांत समारोह-2026 को संबोधित करेंगी। देशभर में स्थित निफ्ट के 18 परिसरों के स्नातक विद्यार्थी इस समारोह में अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे। 



समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव सहित निफ्ट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सर्वाधिक संचयी ग्रेड अंक औसत हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए जाने की जानकारी है। 


वस्त्र मंत्रालय के अधीन निफ्ट की स्थापना 1986 में हुई थी। निफ्ट अधिनियम, 2006 के तहत इसे वैधानिक संस्थान का दर्जा मिला। संस्थान फैशन शिक्षा के साथ पारंपरिक कला एवं शिल्प, डिजाइन नवाचार, तकनीक, रचनात्मक सोच और उद्योग से जुड़ाव पर काम करता है। 


राष्ट्रपति का दीक्षांत समारोह में संबोधन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। मुर्मु इससे पहले भी विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के दीक्षांत समारोहों में विद्यार्थियों को शिक्षा, नवाचार, शोध और समाज के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का संदेश देती रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post