रातभर चला पुलिस का शिकंजा, 1218 संदिग्धों की जांच


इंदौर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने रातभर सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए बदमाशों की धरपकड़ और वारंट तामील की कार्रवाई की



अभियान के दौरान पुलिस ने 1218 से अधिक बदमाशों की जांच की। इनमें से 524 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि लंबे समय से लंबित मामलों में 275 वारंट तामील कराए गए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ फरार और वारंटियों की तलाश तेज करना रहा।


रातभर चली चेकिंग के दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख मार्गों और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई। अचानक हुई इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की चेकिंग और पेट्रोलिंग आगे भी जारी रहेगी। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में बदमाशों और वारंटियों की मौजूदगी के बावजूद नियमित निगरानी कितनी प्रभावी रही। पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े निश्चित तौर पर सख्ती का संकेत देते हैं, लेकिन इसका असर शहर में अपराध की स्थिति पर कितना पड़ता है, यह आने वाले दिनों में सामने आएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post