इंदौर आरटीओ में फैंसी नंबरों की ई-नीलामी, ‘0001’ नंबर 1.68 लाख रुपये में बिका



इंदौर। इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में एमपी-09 बीवी सीरीज के 108 वीआईपी और फैंसी वाहन नंबरों की ई-नीलामी में इस बार रिकॉर्ड उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन बोली निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी 58 मिनट तक चलती रही, जो पिछले चार वर्षों में पहली बार हुआ।



नीलामी में सबसे अधिक आकर्षण ‘0001’ नंबर को लेकर रहा, जो 1.68 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली पर बिका। वहीं ‘0007’ नंबर के लिए 75 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगी।


आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, लोकप्रिय नंबरों के लिए अंतिम समय तक लगातार बोली बढ़ने के कारण ई-ऑक्शन कई बार स्वतः आगे बढ़ता रहा। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और विभाग को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हुआ।


अधिकारियों का कहना है कि फैंसी नंबरों के प्रति वाहन मालिकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते हर नीलामी में प्रतिस्पर्धा पहले से अधिक देखने को मिल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post