भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत “स्वनिधि पखवाड़ा” अभियान 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। अभियान के पहले पांच दिनों में 8,377 रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को लगभग 25 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं।
राज्य सरकार के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र शहरी पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अभियान के दौरान नए हितग्राहियों का पंजीकरण, ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया तेज़ी से की जा रही है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक 10.36 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेता प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। योजना के माध्यम से छोटे कारोबारियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने, डिजिटल भुगतान अपनाने और समय पर ऋण चुकाने पर अधिक राशि के अगले ऋण का भी लाभ मिल रहा है।
राज्य सरकार ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे 15 अगस्त तक चल रहे स्वनिधि पखवाड़ा का लाभ उठाकर योजना से जुड़ें और अपने व्यवसाय को सशक्त बनाएं।

Post a Comment